फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : घर पहुंचने की रही तड़प, खड़े होकर किया सफर, स्पेशल ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री हुए परेशान

Mon, 20 Oct 2025 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दीपावली पर घर जाने के लिए शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर काफी भीड़ रही। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भी पूरी तरह से पैक होकर आईं। बहुत से यात्रियों ने खड़े होकर सफर किया।
विज्ञापन
दिवाली के एक दिन पहले सिविल लाइंस बस स्टेशन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर घर जाने के लिए शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर काफी भीड़ रही। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भी पूरी तरह से पैक होकर आईं। बहुत से यात्रियों ने खड़े होकर सफर किया। इस बीच यहां से जिन्हें सवार होना था वह जनरल कोच में खिड़कियों के सहारे घुसकर सीट कब्जाने की कवायद करते दिखे। यही स्थिति बस स्टेशन की भी रही। शाम तक बस अड्डों पर बसों की कमी दिखने लगी।

विज्ञापन


वहीं, प्रयागराज-मुंबई और दिल्ली रूट की कई स्पेशल ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार 2.30 घंटे, 02251 स्पेशल वंदे भारत 40 मिनट, 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल 15.20 घंटे, 04093 पटना-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 3.05 घंटे, 15484 सिक्किम महानंदा 8.50 घंटे, 04152 लोकमान्य तिलक-कानपुर स्पेशल 13.10 घंटे तक विलंबित रही।

सुबह ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, प्रयागराज, हमसफर, शिवगंगा आदि ट्रेनों से भारी भीड़ यहां पहुंची। हमसफर से जंक्शन पर उतरे दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची वाले काफी यात्री आरक्षित कोच में सवार हो गए। ट्रेन के शौचालय तक जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रामबाग के संदीप ने बताया कि वह प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रातभर खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
उधर रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जंक्शन पर सतर्क रहा। जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफाॅर्म और ट्रेनों में निगरानी करते दिखे, जबकि सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई।

दूसरी ओर सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सुबह से ही गोरखपुर, जौनपुर, अयोध्या, वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ, कानपुर आदि रूट पर जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। इस वजह से वर्कशॉप में खड़ी बसों को लाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को कई रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें