फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोहना बिजली उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आई खराबी, छह घंटे 5000 घरों में गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापार के झूंसी कोहना बिजली उपकेंद्र के भीतर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण आवास विकास कालोनी योजना तीन के सात सेक्टरों के साथ ही हवेलिया वार्ड के तकरीबन 5000 घरों में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बिजली न रहने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर में तकरीबन साढ़े तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इलाके में शुक्रवार की दोपहर में तकरीबन साढ़े बारह बजे बारिश शुरू हुई। अगले तीन घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
इसके पहले ही तकरीबन दस बजे झूंसी कोहना बिजली उपकेंद्र के भीतर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की सीटी और एलए फुुंक गए। इससे आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर पांच, छह, सात, आठ, नौ, दस, ग्यारह के साथ ही हवेलिया वार्ड के संगम विहार कालोनी, आरकेपुरम समेत तकरीबन 5000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

खराबी की सूचना पर आवास विकास कालोनी योजना तीन के बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता जीतेंद्र मौर्य मौके पर पहुंचे और खराबी को दूर कराने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद तकरीबन छह घंटे बाद दोपहर साढ़े तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें