फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तहसील कोरांव में पानी के लिए मचा हाहाकार

Thu, 10 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास। कोरांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस समस्या से फरियादी, वादकारी और वकील परेशान हैं। तहसील परिसर से महज सौ मीटर की दूरी पर करोड़ों रुपये खर्चने के बाद भी दो पानी की टंकियां शोपीस बनकर रह गई है। तहसील परिसर में लगी दो आरओ मशीन कई माह से खराब पड़ी हैं। सोलर वाटर प्लांट भी माह भर से खराब पड़ा हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी आरओ मशीन को ठीक नहीं कराया जा सका। तहसील परिसर में लगे पांच हैंडपंप वर्षों से सूखे हैं।
विज्ञापन


तहसील कोरांव में 275 गांवों के लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं। वहीं पांच सौ से अधिक अधिवक्ता हर रोज तहसील आते हैं। लेकिन, पेयजल की व्यवस्था को लेकर अधिकारी उदासीन हैं। सन 2023 में वकीलों के अनुरोध पर विधायक राजमणि कोल ने दो आरओ मशीनें अपनी निधि से लगवाया था, जो कुछ माह बाद ही खराब हो गई।

तहसील निर्माण के साथ पेयजल व्यवस्था को लेकर निर्माण कार्यदाई संस्था द्वारा एक पानी की टंकी का भी निर्माण हुआ था। किंतु बनने के बाद से आज तक इस टंकी से पानी की सप्लाई तहसील में नहीं की जा सकी। उसके बाद पेयजल व्यवस्था को लेकर जल निगम द्वारा करीब 70 लाख रुपये की लागत से दूसरी टंकी बनवाई गई थी। लेकिन, अधूरी पाइपलाइन बिछा कर छोड़ दी गई। मंगलवार को दोपहरी में पानी न मिलने से दो वादकारी तहसील परिसर में गश्त खाकर गिर गए। इस पर दूसरे दिन तहसील प्रशासन हरकत में आया और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल जीवन मिशन द्वारा प्याऊ की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उठाई गई थी मांग
सुहास। बीते पांच मार्च को बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि सांसद उज्ज्वल रमण से पानी की समस्या की मांग की थी। इस पर सांसद ने पानी की समस्या को दूर करने की बात कही थी। उनके कहने पर जल निगम द्वारा प्याऊ की व्यवस्था कराई गई। संवाद
क्या बोले वकील


तहसील बनने के बाद से ही पानी की समस्या बनी है। आज तक तहसील प्रशासन के लोग उदासीन बने हुए हैं।-गजेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, तहसील कोरांव
पानी की व्यवस्था को लेकर तहसील प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। आरओ मशीनें खराब पड़ी है।-अरुण कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन
पानी की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, किंतु कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन वादकारी तथा फरियादी चक्कर खाकर गिर रहे हैं।-प्रवीण कुमार पांडे, अधिवक्ता
विज्ञापन

तहसील परिसर में पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। प्यास से घबराहट हो रही है। -विष्णु कुमार, वादकारी

पानी की समस्या को लेकर जल निगम द्वारा वैकल्पिक प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। -विनय कुमार बरनवाल, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें