फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में फिर नियुक्ति होंगे रिटायर शिक्षक

Sun, 26 Jun 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
विज्ञापन
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में रिटायर शिक्षकों की फिर से नियुक्ति होगी। कार्यपरिषद की शनिवार को हुई बैठक सदस्यों के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया। हालांकि सभी रिटायर शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति नहीं होगी। हर शिक्षक  की पुनर्नियुक्ति पर अलग से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


ये बिंदु एजेंडे में शामिल नहीं थे, लेकिन बैठक में शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति तथा प्रवेश परीक्षाओं में धांधली का मुद्दा छाया रहा। इन दोनों मुद्दों को लेकर बहस भी हुई। सदस्यों ने प्रवेश परीक्षा में हुई शिकायतों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। सदस्यों को बताया गया कि हाई पॉवर जांच कमेटी बना दी गई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एकेडमिक काउंसिल के स्कूल ऑफ स्टडीज, कालेज में परास्नातक कोर्स शुरू करने, शिक्षकों के प्रमोशन के फैसले को भी मंजूरी मिल गई। विश्वविद्यालय के विज्ञान में एकेडमिक कॉम्प्लेक्स, दो छात्रावास और स्टूडेंट ऐक्टिविटी सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यपरिषद सदस्यों ने इन प्रस्तावों को भी स्वीकृति दे दी। सदस्यों ने कुछ नियुक्तियों का मुद्दा भी उठाया। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला ने बताया कि बैठक में कई शिक्षकों की छुट्टी को मंजूरी देने के साथ कई अन्य निर्णय भी हुए। बैठक में कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू, विटिजर नामित समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें