Then Prayagraj Express came after 12 noon
प्रयागराज। कोहरे की वजह से एक बार फिर से नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस विलंब से यहां पहुंची। सोमवार की सुबह प्रयागराज सुबह 7.15 बजे की बजाय दिन में 12.30 बजे पहुंची। प्रयागराज के साथ ही दिल्ली रूट की अन्य प्रमुख ट्रेनें भी घंटों लेट रही। इन तमाम ट्रेनों के विलंब से आने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
रविवार की देर रात से ही दिल्ली और पश्चिमी यूपी समेत तमाम स्थानों पर कोहरा छा गया। इस वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनें रेंगते हुए चलीं। रेलवे अफसरों का कहना है कि रात एक बजे के बाद कोहरा कुछ ज्यादा ही था। इसी वजह से सोमवार को प्रयागराज एक्सप्रेस 5.20 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 5.50 घंटे, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस 6.15 घंटे, नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस 6.45 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6.15 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 8.45 घंटे, उधमपुर-इलाहाबाद चार घंटे तक लेट रही। उधर छह घंटे की देरी से आने की वजह से शाम को संगम एक्सप्रेस समय से रवाना नहीं हो सकी। जो शाम 5.45 की बजाय 8.45 बजे जंक्शन से चली।