शादी समारोह में गए परिवार के घर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। बुधवार को पड़ोसी ने इसकी जानकारी दी, तो परिवार वापस आया। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।
नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका उपरहार में रहने वाले काशीनाथ गौड़ की ओर दर्ज एफआईआर में बताया गया कि वह बीते 25 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव ढेगवल तिलकरराम थाना सलेमपुर देवरिया परिवार के साथ गए थे।
बीते बुधवार को पड़ोसी ने बताया कि छत पर लगे गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना पाकर परिवार घर पहुंचा तो देखा कि नकदी और जेवर के साथ कीमती सामान गायब थे। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।