पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही सबमर्सिबल चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने एक किशोर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी पकड़ से बाहर है। 27 जुलाई की रात रोकड़ी गांव निवासी दीपक पटेल का सबमर्सिबल चोरी हुआ था। अगले दिन सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के बरांव स्थित मंदिर परिसर से भी चोरी हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को सबमर्सिबल बेचते हुए पकड़ा। बरामद सबमर्सिबल दीपक पटेल का चोरी हुआ सबमर्सिबल निकला। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान उर्फ बड़का, विजय उर्फ छोटा, धीरेंद्र भारतीय और एक किशोर शामिल हैं। जबकि आरोपी आंशू सिंह पकड़ से दूर है। थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।