फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चेहल्लुम पर अकीदत से निकाला जुलूस

Thu, 06 Aug 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के लोटाढ़ गांव में चेहल्लुम पर्व पर जुलूस निकालते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
इलाके के लोटाढ़ में बुधवार को चेहल्लुम अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान ताजिया जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में या हुसैन या हुसैन की सदाओं से पूरा इलाका गूंज उठा। अकीदतमंदों ने शहीदों को भावभीनी दुआ-ए-मगफिरत पेश की। लोटाढ़, जरार, उसकी, चमनगंज और पुरवा गांव के ताजिए एक साथ शामिल हुए। अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। कई लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर शांति, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर महफूज अली, नूर आलम, अच्छन अली, अवधेश सिंह और मोहम्मद अजीम सहित कई अकीदतमंद एवं स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें