अल्लापुर में सोमवार रात महाराष्ट्र से युवक के आने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात आठ बजे के करीब सूचना मिली कि एक शख्स महाराष्ट्र से आया है। चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि खजूर लाइन अल्लापुर निवासी राजेंद्र सिंह के मकान में किराये पर रहने वाला राजेश कुमार शुक्ला महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट गार्ड का काम करता है। वह सोमवार शाम निजी वाहन से अपने मकान पर पहुंचा। जिसके बाद सूचना देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलवाया गया। इसके बाद राजेश को होम क्वारंटीन कराया गया।