फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों में हुआ नो रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे द्वारा शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों में से तीन ट्रेनें भले ही प्रयागराज से गुजरे लेकिन यहां के यात्रियों को इसका ज्यादा फायदा नहीं मिलने जा रहा है। मंगलवार को तमाम लोगों ने प्रयागराज से हावड़ा और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग करनी चाही, लेकिन इन दोनों ही शहरों के लिए यात्रियों को कंफर्म टिकट नसीब ही नहीं हुआ। प्रयागराज से नई दिल्ली-हावड़ा,नई दिल्ली- पटना एवं नईदिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन का ही रेलवे ने ठहराव सुनिश्चित किया है। सोमवार की शाम से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन भी शुरू हुआ। हालांकि मंगलवार की दोपहर तक प्रयागराज से इन तीनों ही ट्रेनों में नई दिल्ली के लिए एसी थर्ड, टू एवं फर्स्ट श्रेणीमें नो रूम हो गया है। इन सभी ट्रेनों में सात दिन तक ही एडवांस बुकिंग रेलवे की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

फिलहाल 18 मई तक इन तीनों ही स्पेशल ट्रेनों में प्रयागराज से कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। यही स्थिति हावड़ा के लिए भी है। प्रयागराज से हावड़ा के लिए भी 18 मई तक सभी श्रेणी में नो रूम हो गया है। इसके अलावा प्रयागराज से डिब्रूगढ़ के लिथ भी स्पेशल ट्रेन उपलब्ध है। जो वाया गुवाहाटी होकर जाएगी। लेकिन प्रयागराज से गुवाहाटी के लिए इस ट्रेन में बुकिंग ही नहीं हो रही है। जबकि डिब्रूगढ़ के लिए ट्रेन में 18 मई तक काफी बर्थ उपलब्ध है। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर (पटना) जाने वाली भी स्पेशल ट्रेन जंक्शन से ही गुजरनी है। लेकिन इस ट्रेन में भी पटना के लिए बुकिंग नहीं हो रही। इस बारे में सीपीआरओ एनसीआर अजीत कुमार सिंह का कहना है कि नई दिल्ली से जिन ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हुआ, वह सभी राजधानी एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेनें है। उसमें सभी स्थानों के लिए रिजर्वेशन नहीं होते। उसमें बीच के स्टेशनों के लिए बर्थ का निर्धारित कोटा होता है। इसी वजह से उक्त ट्रेन में डिब्रूगढ़ का तो रिजर्वेशन प्रयागराज से मिल रहा है लेकिन गुवाहाटी का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें