फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के बाथरूम में गमछे से लटकी मिली युवक की लाश

Sun, 14 Jun 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जंक्शन के वाशिंग यार्ड में खड़ी कानपुर-फरूखाबाद पैसेंजर के ट्रेन एक डिब्बे के बाथरूम में सफाई कर्मियों ने शव देखा तो खलबली मच गई। शव मिलने की सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन

जंक्शन के वाशिंग यार्ड में खड़ी पैसेंजर ट्रेन की सफाई चल रही थी। इसी दौरान एक डिब्बे के बाथरूम में शव देखकर कर्मचारी सहम गए। जीआरपी पहुंची तो चालीस वर्षीय युवक का शव गमछे के सहारे लटक रहा था। फंदा काटकर शव को बाहर निकाला गया। वह गहरे नीले रंग की शर्ट और पैंट पहने हुए था।

 उसके पास मोती लाल नेहरू चिकित्सालय क ी एक पर्ची मिली। जिसमें नरेंद्र लिखा हुआ था। आशंका है कि युवक ने सुसाइड किया है। उसने बीमारी के चलते ऐसा कदम उठाया हो। इसके अलावा उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें