अंतू थाने के लोहंगपुर में युवक द्वारा फांसी लगाने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
छह माह पहले प्रेमिका व उसके दोनों बच्चों को ससुराल से भगाकर घर लेकर आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती के ससुरालीजन उस पर नगदी सहित जेवरात चोरी करने का आरोप लगा रहे थे। इससे वह परेशान था।
अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर गांव निवासी 26 वर्षीय दिलीप घर पर रहकर मजदूरी करता था। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे पितई गांव निवासी दो बच्चों की मां के साथ उसका संबंध था।
छह माह पहले दिलीप महिला को उसकी ससुराल से भगा लाया। युवती बच्चों के साथ दिलीप के घर रहने लगी। उधर, महिला के पति ने दिलीप पर नगदी तथा लाखों के जेवरात लेकर भागने का आरोप लगाया था। शनिवार रात करीब दस बजे दिलीप ने घर से कुछ दूर बाग में पेड़ के सहारे फांसी लगा ली।