मां और बहन की हत्या के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी गवर्नमेंट प्रेस में कर्मचारी, गई थी ड्यूटी पर
करेली बवाल का आरोपी आरिफ शादीशुदा है। उसकी पत्नी नौशीन है जिसका मायका करेली के ही शोला मार्केट में है। उसे गवर्नमेंट प्रेस में अपने पिता की जगह नौकरी मिली है। बुधवार को जब यह घटना हुई तो वह ड्यूटी पर गई थी। आरिफ के दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चों को उसकी पत्नी करेली में ही रहने वाली अपनी बहन के घर पर छोड़कर कार्यालय जाती है।
गर्दन व सिर व हाथ में किया वार
आरिफ ने मां-बहन व पिता पर कुल्हाड़ी से दर्जनों वार किए थे। मां अनीसा बेगम के गर्दन व सिर जबकि अनीसा के हाथ-पैर व गले पर वार किए गए थे। उधर पिता के गर्दन में पीछे की ओर, माथे व दोनों हाथ में कुल्हाड़ी से हमला किया गया था।