फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार विस्तार ले रही कला की दुनियां

विज्ञापन
the world of art is constantly expanding - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कला की दुनिया लगातार विस्तार ले रही है। नई पीढ़ी कुछ न कुछ नया करने में जुटी है। यही कला परंपरा प्रो. रामचंद्र शुक्ल से कई पीढ़ियों को जोड़ती है। यह बात सृजन सरोकार पत्रिका के संपादक गोपाल रंजन ने रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निराला सभागार में आयोजित कलाभूषण प्रो. रामचंद्र शुक्ल स्मृति आयोजन में कही।
विज्ञापन

गीतकार यश मालवीय ने कहा कि प्रो. शुक्ल कला के साथ साहित्य में भी अपनी उपस्थिति बनाए हुए थे। दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय जैतली ने प्रो. शुक्ल की रचना मात्रा पर प्रकाश डाला और कला में समीक्षवाद को समझाया। कहा कि प्रो. शुक्ल ने पीढ़ियों को समृद्ध किया। सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के डॉ. धनंजय चोपड़ा ने कहा कि रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में हमें सृजनात्मकता ही बचाएगी।
नेत्र सर्जन डॉ. कंवल जीत सिंह ने प्रो. शुक्ल को उनके साथी साहित्यकार लक्ष्मी कांत वर्मा के संग याद किया।प्रो. शुक्ल के पुत्र डॉ. आनंद ने उनके व्यक्तित्व को भावपूर्ण ढंग से याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्र प्रदर्शनी से हुई, जिसमें दृश्य कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। तीन विशिष्ट चित्रों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान वंदना शुक्ला की पुस्तक ‘एकै साधे सब सधे’ का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें