फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बकाया मांगने गई महिला का सिर फोड़ा, घर में बंद कर भागे दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती में बकाया मांगने गई महिला पर जानलेवा हमला किया गया। उसका सिर फोड़ दिया गया और लाठी-डंडाें से पीटा गया। आरोप है कि पिटाई के बाद आरोपी दंपती उसे घर में बंद कर भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती निवासी अनीता पत्नी सुरेश सिंह ने बताया कि उसके पूरामुफ्ती चौराहे के पास रहने वाले अवधेश कुशवाहा पर पैसे बकाया थे। रविवार शाम पांच बजे के करीब वह बकाया मांगने उसके घर पहुंची। आरोप है कि उसने पैसा लौटाने से मना कर दिया। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटने लगा।
उसने शोर मचाया तो आरोपी की पत्नी सुष्मिता भी आ गई और इसके बाद दोनाें उसे खींचकर आंगन में ले गए। वहां दोनों ने ईंट व डंडे से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन

वह अधमरी होकर जमीन पर गिरी तो दोनों बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए। घरवाले खोजते हुए आए और फिर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें