फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जलकल ने उपभोक्ता को भेजा अतीक अहमद का वाटर टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस निवासी सुधा गुप्ता ने जलकल विभाग पर गलत वाटर टैक्स भेजने का आरोप लगाया है। नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंची महिला ने बताया कि उसके बिल में 13 साल पुराना बकाया और अतीक अहमद के ध्वस्त हिस्से का बिल भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सुधा ने बताया कि वह नवाब यूसुफ रोड स्थित मकान नंबर-18 में किरायेदार थी। बाद में परिसर का कुछ हिस्सा खरीद लिया। नगर निगम ने एक अप्रैल, 2014 को इसका नया नंबर 62/46 आवंटित किया। उसे 2000-2001 से 2012-2013 तक का 13 साल पुराना बकाया बिल भेजा जा रहा है।
एक अप्रैल, 2015 को संशोधित मूल्यांकन के आधार पर 12,516 रुपये का जलकर जमा किया। इसके बाद भी गलत बिल भेजे गए। इस वजह से भुगतान नहीं किया। महिला और उसके दिवंगत पति अशोक गुप्ता ने विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया और संबंधित दस्तावेज भी पेश किए।
विज्ञापन

सुधा ने बताया कि मकान नंबर-18 का कुछ हिस्सा कई लोगों को बेचा गया था। इस मकान का बचा हुआ हिस्सा उमा रानी खन्ना ने अतीक को बेचा था। जिला प्रशासन ने अतीक के हिस्से को ध्वस्त कर दिया।
इसके बावजूद ध्वस्त भवन का जलकर भी उसके मकान नंबर 62/46 के बिल में जोड़ा जा रहा है। पीड़ित महिला ने 62 हजार से अधिक के बिल को निरस्त करने की मांग की है। मामले में नगर आयुक्त सीलम साई तेजा बताया कि जलकल विभाग के महाप्रबंधक संजीव कुमार को जांच कर मामले का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा है।
-
होमगार्ड पर अवैध निर्माण करके रास्ता रोकने का आरोप
जनसुनवाई में नैनी के तेंदुवावन मोहल्ले के निवासियों ने एक होमगार्ड पर सार्वजनिक रास्ता बाधित करने का आरोप लगाया है। निवासियों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला निवासी कुलदीप पांडेय ने बताया कि होमगार्ड ने मुख्य रास्ते पर अवैध निर्माण किया है। इससे रास्ता संकरा हो गया है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ते पर नए सिरे से इंटरलॉकिंग या मार्ग निर्माण की भी मांग की है।
-
कच्चा नाले को पक्का बनवाने की मांग

डॉ. अंबेडकर मार्ग की गली नंबर 11ए, 11बी और 11सी के निवासियों ने प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि स्व. सुरेश पाल के घर से 300 मीटर आगे तक कच्चा नाला है। यह नाला जलभराव का कारण है। इससे लोगों को कठिनाई होती है। निवासियों ने जनहित में इसे पक्का बनवाने का अनुरोध किया है। वहीं, मुंडीचक वार्ड-17 चाका विस्तारित क्षेत्र में भी ऐसी ही समस्या है। मोहल्ले के बीचों-बीच बड़ा तालाब होने से घरों और सड़कों पर पानी भरा रहता है। निवासियों ने जनहित में तालाब से पानी निकलवाने की अपील की है।

-
40 समस्याओं पर हुई सुनवाई
नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान 40 समस्याएं दर्ज हुई। इनमें जलभराव, कीचड़, क्षतिग्रस्त मार्ग व इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था, नामांतरण शुल्क व नाले की सफाई प्रमुख रही। इस दौरान नगर आयुक्त सीलम साई तेजा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अरविंद राय, राजीव शुक्ला व मुख्य अभियंता सिविल दिनेश चंद्र सचान, मुख्य अभियंता विद्युत संजय कटियार व जलकल महाप्रबंधक संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी व अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें