फोटो कैप्शन आनापुर क्षेत्र गरियावां ग्राम सचिवालय में बंद ताला
- फोटो : Samvad
गरियावां में स्थित ग्राम सचिवालय का अक्सर ताला बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गरियावां ग्राम सभा में समस्याओं के समाधान और विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम सचिवालय की स्थापना की गई थी, लेकिन यहां की स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है।
ग्रामीण आकाश पाल व संजय का कहना है कि सचिवालय अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे उन्हें प्रमाणपत्र बनवाने, पेंशन संबंधी कार्य, आवास योजना और अन्य जरूरी सरकारी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्राम विकास अधिकारी सरिता यादव ने बताया कि उन्हें इस बार में जानकारी नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।