फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जहरखुरानी का शिकार युवक जान देने को ट्रैक पर लेटा, लोगों ने किसी तरह बचाया

Fri, 28 Oct 2022 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बैरहना स्थित डॉट पुल के ऊपर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर एक युवक ट्रेन के आगे कूदने की धमकी देने लगा। लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरखुरानी का शिकार होने से दुखी आजमगढ़ के राघवेंद्र कुमार जान देने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर लेट गया। डॉट पुल के ऊपर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर वह ट्रेन से कटने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे रोका और फिर पुलिस को सौंप दिया। घटना करीब दो बजे हुई। बैरहना स्थित डॉट पुल के ऊपर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर एक युवक ट्रेन के आगे कूदने की धमकी देने लगा। लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।

विज्ञापन



देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान ट्रेन का हॉर्न सुनाई दिया तो लोगों के होश उड़ गए। आननफानन में एक स्थानीय व्यक्ति ऊपर चढ़ा और फिर युवक को खींचकर ट्रैक से हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कुछ सेकंड्स का ही अंतर था वरना युवक ट्रेन की चपेट में आ सकता था। सूचना दी गई तो जार्जटाउन पुलिस पहुंची और युवक को थाने ले गई। वहां पूछताछ में उसने खुद को आजमगढ़ निवासी राघवेंद्र कुमार बताया। 


यह भी बताया कि वह सूरत में रहकर काम करता है। एक दिन पहले वह घर लौटने के लिए सूरत से ट्रेन पर सवार हुआ। प्रयागराज से उसे बस पकड़कर जाना था। इससे पहले ही कुछ लोगों ने उसे नशीली दवाई खिलाई और फिर मारपीट कर उसके रुपये छीन लिए। वह जान बचाने के लिए भागा तो काफी दूर तक उसका पीछा भी किया। मामले में जार्जटाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फोन से सूचना देने पर युवक का भाई शहर आने के लिए चल दिया है। उसके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें