फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: जिले में 48 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होने के पांचवें दिन जिले के 10 केंद्रों पर कुल 119478 कॉपियां जांचीं गईं। जिले में मिली कुल 1147558 कॉपियों में से अब तक कुल 548270 जांची जा चुकी हैं। इस प्रकार देखा जाए तो कुल 47.7 फीसदी लगभग आधी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद मास्क लगाकर परीक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार परीक्षक मूल्यांकन करने समय से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक सबसे अधिक 61.5 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज, 60 फीसदी जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, 53.1 फीसदी जीआईसी, 52 फीसदी केसर विद्यापीठ, 44.7 फीसदी जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, 42.9 फीसदी क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, 39.5 फीसदी केपी इंटर कॉलेज, 36.7 फीसदी भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, 35.9 फीसदी अग्रसेन इंटर कॉलेज एवं 34 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें