फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में टक्कर मारकर पलटा ट्रक, नीचे दबने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

Tue, 09 Feb 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in pratapgarh - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र में दीवानगंज-बेलखरनाथधाम मार्ग पर जगदीशगढ़ के पास सोमवार सुबह गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गया। उसके नीचे दबने से यहियापुर के पूर्व प्रधान के बेटे उसामा (18) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी लगाकर ट्रक के नीचे से उसका शव निकाला जा सका। घटना से उसामा के घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव के पूर्व प्रधान मजलूम का बेटा उसामा सोमवार की सुबह अपने ननिहाल जगदीशगढ़ से दीवानगंज बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक पंक्चर हो गई। टायर से हवा निकलते देख वह तेज रफ्तार में बाइक लेकर बाजार की तरफ जा रहा था। कंधई-बेलखरनाथ मार्ग पर महामाया स्कूल के करीब दीवानगंज बाजार की तरफ से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गया।

उसामा बाइक समेत ट्रक के नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक के चालक और खलासी भाग निकले। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी लगाकर किसी तरह ट्रक के नीचे से उसामा का शव बाहर निकाला गया। इसकी जानकारी मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक इंटर का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक हटाने के लिए लगाई गईं चार जेसीबी

कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर के पूर्व प्रधान मजलूम के बेटे उसामा की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ पट्टी प्रभात कुमार की मौजूदगी में ट्रक हटाने के लिए चार जेसीबी लगाई गईं। काफी देर बाद गिट्टी लदे ट्रक को हटाया जा सका। बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें