फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोकने के लिए जंक्शन पहुंच गए सर्राफा कारोबारी

Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने शुक्रवार को इलाहाबाद जंक्शन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर कालका मेल के आते ही कारोबारी एवं उनके साथ आए लोग ट्रेन के इंजन के आगे जाकर खड़े हो गए। जंक्शन पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में कारोबारियों की ओर से डीआरएम को संबोधित एक ज्ञापन भी रेलवे अफसरों को दिया गया।
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके धरना प्रदर्शन से आम लोगों को अब काफी परेशानी होने लगी है। सोमवार को कारोबारियों ने नये यमुना पुल पर चक्काजाम लगा दिया था। इस वजह से आम राहगीरों को काफी परेशानी हुई। चक्काजाम की वजह से पुल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अब इसी क्रम में प्रयाग सर्राफा मंडल के बैनर तले कारोबारी शुक्रवार को जंक्शन पहुंच गए। यहां कालका मेल के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही काफी तादाद में लोग उसके इंजन के आगे जाकर खड़े हो गए। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने कारोबारियों को वहां से हटने का आग्रह किया। बड़ी मुश्किल से लोग रेलवे ट्रैक से हटे। बाद में कालका मेल दिन में 12.30 बजे के बाद ही रवाना हो सकी। यहां व्यापारी नेता कुलदीप सोनी, संजय वर्मा, प्रशांत अग्रवाल आदि के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें