The traders adjourned on the assurance of the MLA
- फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमित सिंह और व्यापारी सनी की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में की जाने वाली बंदी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के आश्वासन पर स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में रविवार को विधायक हर्ष के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विधायक ने व्यापारियों से कहा कि वह अपनी बंदी और धरना प्रदर्शन स्थगित कर दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीडीए अफसरों से कहा जाएगा कि अभियान चलाने के पूर्व वह नोटिस देकर व्यापारियों को अवगत कराएं।
बैठक में हर्ष ने व्यापारियों को यह आश्वासन दिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की मारपीट की पुनरावृत्ति नहीं होगी। कहा कि व्यापारी पीडीए कार्यालय में धरना प्रदर्शन और बाजारों की बंदी स्थगित कर दें। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी ,मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, नीरज जायसवाल, अमित सिंह, नमनजोत सिंह, अनु केसरवानी, विशाल कनौजिया, आनंद अग्रवाल, पार्षद अखिलेश सिंह, पार्षद अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
The traders adjourned on the assurance of the MLA- फोटो : ALDCOMPACT