प्राथमिक विद्यालय डीही खुर्द में तहसीलदार कोरांव विनय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में विशेष मतदाता पुनरीक्षण का आयोजन किया गया। तहसीलदार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह मार्च है। इस मौके पर लेखपाल अरविंद पटेल, बीएलओ राजकुमारी, शिव देवी, कामता प्रसाद शुक्ल और भास्कर प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।