प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित सभी फ्लाइटों का समय एक जुलाई से बदल जाएगा। निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने एक जुलाई से संचालित सभी फ्लाइटों की नई समय सारणी जारी कर दी है। इंडिगो द्वारा जारी की गई समय सारणी में प्रयागराज से पहली बार भोपाल, देहरादून और भुवनेश्वर की भी सीधी हवाई कनेक्टिविटी दिखाई गई है। इन तीनों शहरों के लिए इंडिगो द्वारा पिछले दिनों ही बुकिंग शुरू की गई थी। फिलहाल इंडिगो द्वारा एक जुलाई से प्रयागराज से देश के 10 महत्वपूर्ण शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी दिखाई जा रही है । लॉक डाउन की वजह से 25 मार्च 2020 को हवाई संचालन बंद हुआ तो वह 25 मई 2020 को ही शुरू हो सका। प्रयागराज से तो बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हुई उसके बाद एयर इंडिया ने 26 मई से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू की। इस उड़ान के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने ही दिल्ली और पुणे के लिए भी प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू कर दी। अब 26 जून से इंडिगो प्रयागराज से गोरखपुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है। इस बीच इंडिगो ने 1 जुलाई से प्रयागराज से संचालित दिल्ली ,मुंबई ,बंगलुरू, पुणे आदि शहरों के लिए संचालित विमान की नई समय सारणी भी जारी कर दी है। अभी पुणे की फ्लाइट दिन में 12:05 पर प्रयागराज से चलती है जो अब 1 जुलाई से सुबह 11:00 बजे चलेगी। मुंबई की उड़ान भी अब दिन में 3:35 बजाए 2:00 बजे चलेगी ।इसी तरह बंगलुरु की उड़ान दिन में 1:50 की बजाय शाम 5:00 बजे से यहां उड़ान भरेगी। इंडिगो की ही दिल्ली की उड़ान शाम 6:15 बजे की जगह दिन में 12:50 पर प्रयागराज से उड़ान भरेगी। इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज से भोपाल ,देहरादून और भुवनेश्वर के लिए भी सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया है । पिछले दिनों ही इन तीनों शहरों की बुकिंग इंडिगो ने शुरू की थी। उधर दिल्ली के लिए संचालित एलाइंस एयर की एकमात्र फ्लाइट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है यह फ्लाइट पहले की तरह शाम 4:30 बजे प्रयागराज से उड़ान भरेगी। --------- - ----------------------------------- -एक जुलाई से प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने एवं जाने वाली फ्लाइट का समय प्रयागराज -भोपाल अपराहन 1:00 -2:35 बजे भोपाल -प्रयागराज अपराहन 2.55 -4:20 बजे प्रयागराज- देहरादून शाम 4:40 -6:20 बजे देहरादून -प्रयागराज सुबह 9:15- 11:00 बजे प्रयागराज -भुवनेश्वर सुबह 9:30- 11:30 बजे भुवनेश्वर- प्रयागराज सुबह 11:50 -2:05 बजे प्रयागराज- रायपुर सुबह 11:30-1:30 बजे रायपुर -प्रयागराज अपराहन 2:00- 4:05 बजे प्रयागराज- गोरखपुर अपराहन 2:40- 3.40 बजे गोरखपुर -प्रयागराज सुबह 11:40- 12:40 बजे प्रयागराज- पुणे सुबह 11:00 -1:35 बजे पुणे- प्रयागराज अपराहन 2:05- 4:30 बजे प्रयागराज -कोलकाता शाम 4:30 -7:00 बजे कोलकाता -प्रयागराज सुबह 7:00 -9:10 बजे प्रयागराज - दिल्ली मध्यान्ह 12.50- 14:15 बजे दिल्ली - प्रयागराज सुबह 10:45- 12:20 बजे प्रयागराज- बंगलुरु शाम 5:00 -7:25 बजे बंगलुरु -प्रयागराज सुबह 8:05 -10:30 बजे प्रयागराज -मुंबई अपराहन 2:00- 4:20 बजे मुंबई- प्रयागराज सुबह 11:15 - 1:30 बजे