फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन : प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का 28 मार्च से बदल जाएगा समय

Thu, 11 Mar 2021 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा राहुल शर्मा, प्रयागराज

सार

  • डीजीसीए लागू करने जा रहा है समर शेड्यूल, कोलकाता और रायपुर फ्लाइट की बुकिंग सिर्फ 27 तक
  • 28 मार्च से भुवनेश्वर और भोपाल की भी शुरू हो रही है फ्लाइट, प्रयागराज का दस शहरों से सीधा हो जाएगा हवाई संपर्क 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय रविवार 28 मार्च से बदल जाएगा। इस दौरान प्रयागराज से भुवनेश्वर और भोपाल के लिए भी सीधी हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी। इन दोनों ही शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद प्रयागराज का दस शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल रविवार 28 मार्च से लागू हो रहा है। यह अगले छह माह तक प्रभारी रहेगा। समर शेड्यूल लागू होने के बाद प्रयागराज बंगलूरू जाने वाली निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट दिन में 1.50 की जगह शाम 4.25 बजे रवाना होगी। 

गोरखपुर फ्लाइट की रवानगी भी सुबह 11 बजे की जगह दिन में 3.30 बजे होगी। इसी तरह इंडिगो की अन्य विमान सेवा का भी समय 28 मार्च से बदल रहा है। वहीं एलाइंस एयर द्वारा संचालित प्रयागराज-दिल्ली, प्रयागराज-बिलासपुर फ्लाइट का भी समय 28 मार्च से बदल जाएगा। 
विज्ञापन


इस बीच डीजीसीए के समर शेड्यूल में इंडिगो की प्रयागराज-रायपुर का नया समय जारी नहीं किया गया है, जबकि प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट का एक मई से शेड्यूल दर्शाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज-देहरादून के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट भी समर शेड्यूल में शामिल नहीं है। 

28 मार्च से यह रहेगा विमानों का शेड्यूल

  • प्रयागराज-बंगलूरू शाम 4.25-6.55 बजे 
  • बंगलूरू-प्रयागराज सुबह 8.05-10.30 बजे 
  • प्रयागराज-दिल्ली  शाम 4.25-5.50 बजे
  • दिल्ली-प्रयागराज दोपहर 2.25-3.55 बजे
  • प्रयागराज-मुंबई  दोपहर 2.25-4.35 बजे
  • मुंबई-प्रयागराज  सुबह 11.40-1.50 बजे
  • प्रयागराज-पुणे  सुबह 11.00-1.30 बजे
  • पुणे-प्रयागराज दोपहर 1.25-3.55 बजे 
  • प्रयागराज-गोरखपुर दोपहर 3.30-4.35 बजे 
  • गोरखपुर-प्रयागराज दोपहर 2.00- 3.10 बजे
  • प्रयागराज-कोलकाता  सुबह 10.30-12.50 बजे
  • कोलकाता-प्रयागराज    अभी उपलब्ध नहीं 
  • प्रयागराज-बिलासपुर दोपहर 2.55-4.10 बजे (एलाइंस एयर)
  • बिलासपुर-प्रयागराज दोपहर 3.50-5.10 बजे (एलाइंस एयर )
  • प्रयागराज-दिल्ली शाम 5.30-7.30 बजे ( एलाइंस एयर)
  • दिल्ली-प्रयागराज दोपहर 12.45-2.30 बजे ( एलाइंस एयर)
  • प्रयागराज-भोपाल     सुबह  11.20- 12.55 बजे
  • भोपाल-प्रयागराज सुबह 9.20-10.55 बजे
  • प्रयागराज-भुवनेश्वर सुबह 10.30-12.40 बजे
  • भुवनेश्वर-प्रयागराज सुबह 7.50-10.05 बजे

विज्ञापन

नोट...प्रयागराज- रायपुर फ्लाइट समर शेड्यूल में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें