फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नाम पते पर बनी तीन फर्म  ने बेच दिया 30 करोड़ का माल

Fri, 08 Mar 2019 11:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

वाणिज्यकर  विभाग की टीम ने फर्जी नाम पत्ते की तीन फर्म का खुलासा किया है। जांच में पाया गया कि इन तीनों फर्म ने तकरीबन 30 करोड़ का माल भी बेच दिया है। विभागीय टीम ने तीन में से दो फर्म का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को निरस्त कर दिया। अब तीसरी फर्म की जांच पड़ताल की जा रही है। विभाग द्वारा इसका भी रजिस्ट्रेशन शनिवार को निरस्त किया जा सकता है।

विज्ञापन



दरअसल, विभागीय अफसरों को जानकारी मिली थी कि नैनी में दो और फतेहपुर के बिंदकी में एक फर्जी लोहे की फर्म संचालित हो रही है। रजिस्ट्रेेशन में दिए गए पत्ते की जांच करने टीम पहुंची तो मालूम पड़ा कि संबंधित पता फर्जी है। तफ्तीश करने पर मालूम पड़ा कि नैनी के दो और बिंदकी का एक पता फर्जी है। साथ ही संबंधित फर्म के माध्यम से 30 करोड़ रुपये का कारोबार भी किया गया।

संबंधित फर्म द्वारा पांच करोड़ की टैक्स चोरी की भी बात सामने आई। फिलहाल वाणिज्य कर विभाग  ने नैनी और बिदंकी एक-एक फर्म का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। जांच के दौरान यह भी मालूम  पड़ा कि नैनी की दोनों फर्म एक ही व्यक्ति के नाम पर है और उसके मालिक का पता  कोसी मथुरा है। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर एचके  गौतम, विवेक कुमार, सत्यप्रकाश उमराव आदि मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें