फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दरवाजा तोड़कर सामान उठा ले गए चोर

Sat, 30 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दरवाजा तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह दुकानदार ने जब अपनी दुकान की हालत देखी तो सन्न रह गया।
विज्ञापन

थरवई थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव निवासी फतेह बहादुर सिंह साइकिल रिपेयरिंग के साथ किसानों को सिंचाई के लिए प्लास्टिक पाइप किराये पर देते हैं। बृहस्पतिवार की रात वे रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
शुक्रवार की सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो दरवाजा टूटा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा प्लास्टिक पाइप, साइकिल रिपेयरिंग का सामान और एक पुरानी साइकिल चोरी हो गई थी। फतेह बहादुर सिंह के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 20 हजार रुपये से अधिक है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें