फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुष्कर्म के आरोपी से ही कराया किशोरी का निकाह

Thu, 10 Jul 2025 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कार से अगवा करके दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद अब परिजनों ने युवती का उसके प्रेमी से निकाह करा दिया। हालांकि, पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की युवती मंगलवार रात करीब दस बजे परिजनों के साथ थाने पहुंची थी। करीब 25 वर्षीय युवती की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया कि उसी के समुदाय के एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग है। सोमवार को शाम के समय प्रेमी ने कॉल करके बुलाया। इसके बाद प्रेमी व तीन अन्य लोगों ने उसे जबरन कार में खींच लिया।
आरोपी उसे वैरम नगर की ओर ले गए। प्रेमी ने कार और झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रेमी के बहनोई समेत अन्य आरोपियों ने छेड़खानी की। मंगलवार सुबह ये लोग उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, परिजनों की सहमति के बाद बुधवार को दोनों का निकाह करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें