फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंडल में 5.63 लाख धान खरीद का लक्ष्य, बनाए गए 364 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में इस बार कुल पांच लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसके लिए 364 केंद्र बनाए गए हैं। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का दो दिवस में दिनों निरीक्षण कर सात नवंबर तक फोटोग्राफ रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीद की तैयारियों को लेकर आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों की बुधवार को बैठक आयोजित की गई। मंडलायुक्त को बताया गया कि प्रयागराज में 2.80 लाख मीट्रिक टन, कौशाम्बी में 62 हजार मीट्रिक टन, फतेहपुर में 1.15 लाख मीट्रिक टन व प्रतापगढ़ में 1.06 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके लिए मंडल में कुल 364 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें प्रयागराज के 159, कौशाम्बी के 44, फतेहपुर के 65 औ प्रतापगढ़ के 96 क्रय केंद्र शामिल हैं। मंडलायुक्त ने सभी एडीएम को निर्देश दिए कि कि वे अपने अधीनस्थ एसडीएम के माध्यम से अगले दो दिनों के भीतर प्रत्येक तहसील में 10-10 क्रय केंद्रों का रैंडम निरीक्षण कराएं और व्यवस्थाओं की उपलब्धता का सत्यापन करते हुए फोटोग्राफ सहित सात नवंबर तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन

उन्होंने भारत सरकार के पीसीएसएपी पोर्टल पर क्रय केंद्र प्रभारियों की ओर से किए जाने वाले सेल्फ अप्रेजल की भी समीक्षा की। इस प्रक्रिया के तहत निर्धारित 16 बिंदुओं के आधार पर क्रय केंद्रों का सत्यापन किया जाना है। मंडलायुक्त ने अफसरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक केंद्र का सत्यापन करें और मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित क्रय केंद्र को दो दिनों के भीतर नोटिस जारी करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं।
इस बार कम हुए 15893 किसान पंजीकरण
किसान पंजीकरण एवं सत्यापन की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त को बताया गय कि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष में अब तक प्रयागराज में 7967, कौशाम्बी में 2750, फतेहपुर में 3735 और प्रतापगढ़ में 1441 कम पंजीकरण हुए हैं। इस प्रकार मंडल में कुल 15,893 पंजीकरण गत वर्ष की तुलना में कम रहे हैं। मंडलायुक्त ने सभी जनपदों में किसान पंजीकरण की प्रगति में तेजी लाने व आगामी 15 दिनों के भीतर गत वर्ष के कुल पंजीकरण के आंकड़े को पार करते हुए उससे अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
2441 से 2461 रुपये प्रति क्विंटल है एमएसपी
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीद की अवधि एक नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निर्धारित है। इस वर्ष सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2441 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें