फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनतीजा रही वार्ता, एसएससी अभ्यर्थियों का अनशन जारी

Tue, 24 May 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
लाउदर रोड स्थित एसएससी कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के क्षेत्रीय कार्यालय पर आठ दिनों से अनशन कर रहे सिपाही भर्ती के तीन अभ्यर्थियों की सोमवार को दिन में तबीयत ज्यादा खराब हो गई। ये प्रतियोगी संत कबीर नगर के हरिशंकर राय, मथुरा के गोपाल सिंह और इटावा के शैलेंद्र कुमार हैं। तबीयत बिगड़ने पर इन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हरिशंकर और गोपाल फिर वापस आ गए और उनका अनशन जारी है। शैलेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में प्रतियोगियों के प्रतिनिधिमंडल की क्षेत्रीय निदेशक से तकरीबन तीन घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और प्रतियोगियों का अनशन जारी है। एसीएम प्रथम और सीओ के साथ वार्ता में शामिल अमरेंदू सिंह, योगेंद्र सिंह, दिलीप, हरिओम त्रिपाठी, कृष्णा शुक्ला, जितेंद्र सिंह, बिजेंद्र आदि ने भर्ती का पूरा विवरण और इस बाबत न्यायालय के आदेशों की प्रति रखी। उनका कहना था कि उनसे कम अंक पाने वालों की भर्ती कर ली गई। वे रिक्त पदों पर भर्ती करने की भी मांग कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग ने प्रतियोगियों से कहा कि वे इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। कोई भी निर्णय मुख्यालय ले सकता है। इस पर प्रतियोगियों की ओर से मंगलवार को फिर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। उसमें उनकी मांग तथा उसके समर्थन में सभी डिटेल होंगे। क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से वह ज्ञापन दिल्ली मुख्यालय को भेजा जाएगा। इसके अलावा वार्ता का नतीजा नहीं निकलने से नाराज और निराशा प्रतियोगियों ने अनशन जारी रखने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें