फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : यति नरसिंहानंद के कक्ष तक पहुंचा संदिग्ध निकला मजदूर, पूछताछ में अब तक नहीं मिला कोई कनेक्शन

Thu, 16 Jan 2025 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

जूना अखाड़े के स्वामी यति नरसिंहानंद के कक्ष के बाहर सोमवार देर रात पकड़ा गया संदिग्ध मजदूर निकला। पुलिस अफसरों का कहना है कि अब तक पूछताछ में उसका कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूना अखाड़े के स्वामी यति नरसिंहानंद के कक्ष के बाहर सोमवार देर रात पकड़ा गया संदिग्ध मजदूर निकला। पुलिस अफसरों का कहना है कि अब तक पूछताछ में उसका कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल, उसके संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


युवक का नाम अयूब है, जो एटा का रहने वाला है। पुलिस अफसरों के मुताबिक उसने पूछताछ में बताया है कि वह मजदूरी करता है। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के कई वीडियो देखे थे। इसके बाद ही उसके मन में यहां आने की इच्छा हुई। इसी के चलते वह मेला में पहुंच गया था।

वह घूमते हुए सेक्टर-20 में पहुंचा और उत्सुकतावश मठ में पहुंच गया था। यह पूछने पर कि अपना नाम क्यों गलत बताया, उसने कहा कि वह डर गया था। उसे लगा कि सही नाम बताने की वजह से वह परेशानी में पड़ सकता है। ऐसे में उसने अपना नाम आयुष बताया। एसएसपी कुंभ राजेश द्विवेदी ने बताया कि उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

यति नरसिंहानंद सेक्टर-20 स्थित दूधेश्वर नाथ मठ में ठहरे हैं। वह आठ जनवरी को मेले में पहुंचे थे। उनकी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. उदिता ने बताया कि सोमवार रात वह अपने कक्ष में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक उनके कक्ष के बाहर तक पहुंच गया। मठ में मौजूद सेवादारों की नजर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछताछ की। पहले उसने अपना नाम आयुष बताया। सख्ती से पूछने पर नाम अयूब और खुद को एटा का रहने वाला बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें