फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधीक्षक ने स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण

Mon, 20 Jul 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कलंदरपुर। बिगाहियां जन आरोग्य का निरीक्षण करते अधीक्षक दीपक तिवारी संग अन्य लोग
विज्ञापन
जन आरोग्य मंदिर बिगहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले का अधीक्षक डॉ. दीपक तिवारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक मिलीं। इस अवसर पर आठ किशोरियों का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण भी कराया गया।
विज्ञापन


डॉ. दीपक तिवारी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण का उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में बच्चेदानी के मुंह (सर्वाइकल) के कैंसर से बचाव प्रदान करना है। यह टीका 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जाता है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य, परामर्शदाता ओम सिंह सहित स्वास्थ्य केंद्र का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें