फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तेवर से धूप हुई कड़क, 48 घंटे में  बारिश के आसार

Thu, 11 Mar 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सूर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेवर में आए सूरज से गर्मी पहाड़ चढ़ रही है। बुधवार को कड़क धूप परेशानी का कारण बनी। अधिकतम पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 से 72 घंटे में अचानक बढ़ी गर्मी के कारण मौसम करवट लेगा। 12 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हर दिन गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हल्की बारिश परेशानी का कारण बनेगी। इस दौरान तेज हवाएं भी प्रभावी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य
बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान मार्च महीने में अब तक का सबसे अधिक 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण से नमी गुम रही। आर्द्रता अधिकतम 75 और न्यूनतम 57 प्रतिशत रही। हवाओं की सुस्ती से उमस वाला मौसम बना रहा। ऐसे में बारिश की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। 

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम बढ़ने से बारिश के आसार हैं। अगले 48 से 72 घंटे मौसम में बदलाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। आर्द्रता असंतुलित है और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो गया है। बादलों ने धमाचौकड़ी शुरू कर दी है। उमस भरा मौसम उलटपुलट होगा। 12 मार्च को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं तेज बारिश का झोंका भी आ सकता है। इसके साथ ही गर्मी और प्रचंड रूप धारण करेगी। होली पर मौसम न बदला तो मई के स्तर पर तापक्रम बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें