फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के लिए बनेगी रणनीति, पहुंच रहे शिवगोपाल

Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग के विरोध में 11 जुलाई  से होने वाले रेल चक्का जाम की रणनीति बनाने के लिए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र रविवार को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यहां नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) और स्थानीय ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ वे बैठक करेंगे। बैठक में नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) के पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। एआईआरएफ  महामंत्री शाम को स्टेशन परिसर में रेल चक्काजाम को लेकर एक सभा को भी संबोंधित करेंगे।
विज्ञापन


शिवगोपाल मिश्र के इलाहाबाद आगमन को लेकर एआईआरएफ से जुड़ी एनसीआरएमयू के पदाधिकारी रविवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिनभर भागदौड़ करे रहे। बताया जा रहा है कि 11 जुलाई से होने वाली देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति को लेकर शिवगोपाल स्थानीय नेताओं से मंथन करेंगे। एनसीआरएमयू के मंडल मंत्री एसएन ठाकुर ने बताया कि स्टेशन के सिटी साइड में होने वाली सभा में अन्य यूनियनों के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। हड़ताल को ही लेकर एनसीआरईएस के मंडल मंत्री गोबिंद सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार की मजदूरी विरोधी नीतियों की आलोचना हुई। निर्णय लिया गया कि कर्मचारी आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। इस दौरान बेचन अली, आलोक सहगल, राजीव वर्मा, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर शाम को प्रयागराज एक्सप्रेस की रवानगी के समय एक बार फिर से एनसीआरईएस और एनसीआरएमयू से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकारके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें