फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शाम तीन घंटे के लिए ही स्टार्ट होगा भाप का इंजन

Tue, 18 Dec 2018 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा भाप का इंजन
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड में रखा भाप का इंजन अब हर शाम तीन घंटे के लिए ही चलेगा। रेलवे ने इसे शाम सात बजे से रात दस बजे तक स्टार्ट रखने का निर्णय लिया है। अफसरों का तर्क है कि इस अवधि में जंक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा है। ऐसे में यहां आने एवं जाने वाले ज्यादा से ज्यादा रेलवे की इस पुरानी धरोहर से रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह 14 दिसंबर को ही जंक्शन के सिटी साइड स्थित रिजर्वेशन काउंटर के सामने ही रेल सेवा से 25 वर्ष पूर्व बाहर किया गया बाहर किए गए इंजन का स्टार्ट किया गया था। वर्ष 1953 में इस इंजन को भारतीय रेल में शामिल किया गया था। इलाहाबाद जंक्शन पर इसे वर्ष 2004 में लाकर मुख्य गेट के बाहर खड़ा किया गया था। डीआरएम अमिताभ के हस्तक्षेप से इसे चालू किया गया। इस इंजन से जहां छुक-छुक की आवाज आती है तो वहीं दूसरी ओर इसकी  सीटी  भी बजती है। भाप के इस इंजन से धुआं के साथ उसके पहिये भी एक ही स्थान पर घूमते हैं। इसके सामने एक सिगनल भी लगाया गया है जो अप और डाउन होता है। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक अभी इंजन चालू होने का समय निर्धारित नहीं था। अब इसे नियमित रूप से शाम सात बजे से रात दस बजे तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें