फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मंत्री नंदी की नाराजगी पर बोले प्रदेश अध्यक्ष, जो शंकायें थी उसे कर लिया है दूर

Thu, 27 Apr 2023 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा सपा में रहे रईस शुक्ला को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा भाजपा ज्वाइन कराने के बाद जताई गई नाराजगी का मामला तूल पकड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को सफाई दी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा सपा में रहे रईस शुक्ला को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा भाजपा ज्वाइन कराने के बाद जताई गई नाराजगी का मामला तूल पकड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को सफाई दी। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रयागराज पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो शंकायें उसको बैठकर दूर कर लिया गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बहादुरगंज स्थित मंत्री नंदी के घर भी गए। वहां निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया।

अभिलाषा गुप्ता के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर और चुनाव प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव भी पहुंचे। इस मुलाकात को अभिलाषा ने शिष्टाचार भेंट बताया। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ चाय पर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके पूर्व संवाददाताओं से हुई बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी का टिकट काटे जाने पर कहा कि पूरे प्रदेश में किसी जनप्रतिनिधि या सांसद और विधायक के परिजनों को टिकट नहीं दिया है।

विज्ञापन


कहा इसके पीछे कोई दूसरी मंशा नहीं है। कहा लोगों के मन में जो शंकायें थी उसको बैठकर दूर कर लिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में भाजपा सभी 17 नगर निगम में जीत दर्ज करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत दर्ज करेगी।

बसपा द्वारा 11 मुस्लिम प्रत्याशी नगर निगम में उतारे जाने और बीजेपी की बी टीम के रूप में कार्य करने के सपा के आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कंफ्यूज है। सपा और बसपा का कई बार गठबंधन हो चुका है, लेकिन बीजेपी ने कभी बसपा से चुनाव पूर्व कोई गठबंधन नहीं किया। कहा कि गठबंधन सपा और बसपा का है।

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन किया है। सरकारी एजेंसी निष्पक्षता से जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें