इलाहाबाद (ब्यूरो)। डाक मनोरंजन क्लब की ओर से बृहस्पतिवार से शुरू हुई स्व. एमपी सिंह वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम ने यूनिवर्सिटी साइंस फैकेल्टी को 25-22 और 25-18 से मात देकर अपना दबदबा कायम कर लिया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रवर अधीक्षक रहमत उल्ला ने किया। उन्होंने क्लब के पूर्व सचिव स्व. एमपी सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में वाराणसी, रायबरेली, मुगलसराय, लखनऊ के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के दौरान क्लब के महासचिव राजेश वर्मा, सीनियर पोस्ट मास्टर आरएन यादव, एसएल राजभर, आरपी श्रीवास्तव, कार्यालय पर्यवेक्षक टीपी मिश्र, जफर सईद जिलानी, विजय राय, काशी प्रसाद सिंह, जीसी यादव आदि मौजूद रहे।