फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता के छह पदों पर हुआ चयन

विज्ञापन
The spokesman was selected on six posts
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रवक्ता के छह पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। प्रवक्ता रसायन विज्ञान के चार पदों के मुकाबले तीन पदों पर प्रीति गुप्ता, आशीष कुमार पांडेय एवं कौशल किशोर मिश्र का चयन हुआ है। ओसीसी श्रेणी का कोई अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने के कारण एक पद खाली रह गया। वहीं, प्रवक्ता अंग्रेजी के रिक्त चार पदों के मुकाबले दो पदों पर संदीप त्रिपाठी एवं अनुराधा रावत का चयन हुआ है। ओबीसी वर्ग का एक पद इंटरव्यू में अभ्यर्थी के उपस्थित न होने के कारण और एससी वर्ग का एक पद कोई अभ्यर्थी उपयुक्त न पाए जाने के कारण खाली रह गया। इसके अलावा प्रवक्ता हिंदी के एक पद पर राम आसरे सरोज का चयन किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा में कैलकुलेटर ला सकेंगे अभ्यर्थी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 13 दिसंबर को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 में मेकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने साथ नॉन प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर लाने की अनुमति होगी। इस बारे में आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें