फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सवा लाख दीपों से जगमगाएगा शृंग्वेरपुरधाम

विज्ञापन
श्रृंग्वेरपुर धाम महोत्सव का निमंत्रण देते हुआ दिवाली बनाते हुए की फोटो
विज्ञापन
भगवान श्रीराम की पावन तपोभूमि शृंग्वेरपुरधाम में छह नवंबर से आठ नवंबर तक सातवां शृंग्वेरपुर महोत्सव आयोजित होगा। इस बार अयोध्या और चित्रकूट की तर्ज पर सवा लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव होगा। महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

यह तीन दिवसीय महोत्सव दिवाली की पूर्व संध्या पर धनतेरस के दूसरे दिन आयोजित होगा। गंगा तट सहित पूरे शृंग्वेरपुरधाम में सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। महोत्सव का आयोजन जय श्रीराम सेवा समिति शृंग्वेरपुरधाम कर रही है। समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और संचालक अरुण द्विवेदी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को आमंत्रण दिया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह समेत कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को भी निमंत्रण भेजा गया है। आमंत्रित अतिथियों ने महोत्सव में आने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

महोत्सव के अन्य कार्यक्रम
तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे। विभिन्न सरकारी विभाग आकर्षक प्रदर्शनियां लगाएंगे। इन प्रदर्शनियों में योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों का उद्देश्य शृंग्वेरपुरधाम को राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाना है।
कुम्हारों में खासा उत्साह
दीपोत्सव को लेकर कुम्हारों में भी खासा उत्साह है। दीपदान के लिए बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये तैयार किए जा रहे हैं। कुम्हार दिन-रात दीये बनाने में लगे हुए हैं, ताकि दीपोत्सव के दिन पूरा तीर्थक्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

श्रृंग्वेरपुर धाम महोत्सव का निमंत्रण देते हुआ दिवाली बनाते हुए की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें