फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : निरंजन पुल के नीचे की बन गई सड़क, सप्ताह भर बाद शुरू होगा स्पैम लगाने का काम

Sat, 29 Jul 2023 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निरंजन पुल पर दो और अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने के लिए यहां रोड ट्रैफिक नौ मई 2023 से रोका गया है। यह पूरा काम सौ दिनों में करने का लक्ष्य है। सौ दिन की अवधि अगले माह 16 अगस्त को पूरी होगी, लेकिन रेलवे की तैयारी है कि तय तारीख से पहले पुल के नीचे का रास्ता खोल दिया जाए।
विज्ञापन
निरंजन डॉट पुल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरंजन पुल के विस्तारीकरण की अवधि नजदीक आने के साथ ही रेलवे ने अपने काम की गति भी तेज कर दी है। आरसीसी के तीन पिलर खड़े करने के बाद रेल प्रशासन ने पुल के नीचे की सड़क का निर्माण कार्य भी शुक्रवार को पूरा कर लिया। रेलवे के अफसरों का कहना है कि 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

निरंजन पुल पर दो और अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने के लिए यहां रोड ट्रैफिक नौ मई 2023 से रोका गया है। यह पूरा काम सौ दिनों में करने का लक्ष्य है। सौ दिन की अवधि अगले माह 16 अगस्त को पूरी होगी, लेकिन रेलवे की तैयारी है कि तय तारीख से पहले पुल के नीचे का रास्ता खोल दिया जाए।

फिलहाल पुल के नीचे का रास्ता बंद हुए 81 दिन बीत चुके हैं। हालांकि, इस बीच कार्य में तेजी भी आई है। बीती रात यहां पुल के नीचे से गुजरने वाली सड़क का निर्माण सूरज कुंड चौकी के कुछ पहले तक पूरा कर लिया गया है। आरसीसी की इस सड़क को मजबूत बनाने के लिए मेढ़ बनाकर पानी भरा गया है।

इस बीच रेलवे अफसरों का दावा है कि साइट पर 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। कानपुर से आरसीसी के 21 रेडीमेड पियर भी साइट पर आ चुके हैं। सप्ताह भर बाद इन पियर को लांच करने की कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए बाहर से बड़ी क्रेनें भी मंगाई जा रही हैं। चार या पांच अगस्त तक यहां क्रेन पहुंच जाएंगी। तब तक पुल के नीचे और उसके पास बनाई गई सड़क भी मजबूत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें