दो पूर्व विधायकों के गांव उरुवा की सड़क कई वर्षों से ध्वस्त पड़ी है। खासकर बारिश के दौरान ध्वस्त सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण परेशान हैं।
बता दें कि उरुवा गांव के रहने वाले गिरीश चन्द्र उर्फ गामा पांडेय सपा सरकार में विधायक रह चुके हैं। वहीं आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय भी बसपा सरकार में करछना विधानसभा से विधायक चुने गए थे। दो पूर्व विधायकों के गांव की सड़क ध्वस्त पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार की गई शिकायत के बाद भी ध्वस्त सड़क को ठीक नहीं कराया गया। जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश के समय लोगों को इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। संवाद
बोले लोग
कई बार की गई शिकायत के बाद भी उरुवा गांव के ध्वस्त सड़क को ठीक नहीं कराया गया। जिससे काफी परेशानी हो रही है। बारिश के समय में सड़क तालाब बन जाती है। ध्रुव गुप्ता, ग्रामीण
फोटो
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की लापरवाही से ध्वस्त सड़क नहीं बन पा रही है। जबकि दो वर्ष से सड़क खराब पड़ी है।
पंकज गुप्ता, ग्रामीण
फोटो
दो पूर्व विधायकों का गांव होने के बाद भी सड़क खराब पड़ी है। इससे विडंबना नहीं तो और क्या कहेंगे। ध्वस्त सड़क को तत्काल बनाया जाए। मनोज पांडेय, ग्रामीण
फोटो
दो साल में करीब बीस बार लोक निर्माण विभाग के अलावा संपूर्ण समाधान में शिकायत की गई लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया गया। ध्वस्त सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के समय में सड़क पर पानी भर गया है। अजय पांडेय, ग्रामीण
अजय पांडेय
अजय पांडेय
अजय पांडेय
अजय पांडेय