फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं पर देश को आगे ले जाने का जिम्मा : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के शिविर में शनिवार को मेगा यूथ फेस्ट आयोजित हुआ। इसमें युवाओं के सम्मुख विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं को निदान के तरीके भी बताए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, अगर युवा शक्ति को सही मार्गदर्शन मिल जाए तब भारत खुद ही विश्व गुरु बन जाएगा। दुनिया की कोई भी ताकत उसकी राह नहीं रोक सकती। उन पर ही देश को आगे ले जाने का जिम्मा है। पूर्व मंत्री ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के कामकाज की भी तारीफ की।
साध्वी तपेश्वरी भारती ने कहा युवाओं का समय सोशल मीडिया की रील्स नष्ट कर रही है। ओटीटी की वेब सीरीज उनके दिमाग को नुकसान पहुंचा रही है। युवा अब इन प्लेटफार्म पर अश्लील कंटेंट तलाशने में दिलचस्पी दिखाते हैं। वक्ताओं ने कहा कोई भी गलत काम करने पर खुद की अंर्तचेतना व्यक्ति को रोकती है। उसकी बात न सुनने वाला अंधेरे कुएं की ओर बढ़ जाता है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने इन व्यसनों पर काबू पाने के कई उपाय भी साझा किए। कहा, मन को जागृत आत्म-चेतना के वश में सौंपने का प्रयास करना होगा। इस दौरान प्रेम गाथाओं पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति भी हुई। संयोजिका डॉ निधि भारती ने कहा कि पाश्चात्य दर्शन ने इंस्टेंट लव एवं ब्रेकअप सिखाया जबकि भारत की संस्कृति हमेशा से त्याग, समर्पण एवं विश्वास का पाठ पढ़ाती रही है। आखिरी में डांस सत्र का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें