फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हादसे से बची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

Wed, 17 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुवाहाटी से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बुधवार को बड़े हादसे से बच गई। ट्रेन के पेंट्री कार में सिलेंडर से लीकेज के कारण गैस पाइप में आग लग गई लेकिन पेंट्री कार के कर्मचारियों ने तेजी दिखाकर सिलेंडर को बंद कर दिया। इससे हादसा टल गया। बाद में कंट्रोल की सूचना पर इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन को रोककर सिलेंडर हटाए गए। इसमें एक भरा सिलेंडर भी था। साथ ही कैटरिंग सेवा भी बंद कर दी गई। ट्रेन में पैंट्री कार का संचालन आईआरसीटीसी करता है। सो, रेलवे बोर्ड स्तर से मामले में जांच और कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12501 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जंक्शन पर सुबह करीब चार बजे पहुंचती लेकिन विलंब से ट्रेन 10.40 बजे पहुंची। कंट्रोल के जरिए घटना की सूचना होने के कारण जंक्शन पर डिवीजन के अफसर पहुंच चुके थे। ट्रेन पहुंचने पर पेंट्री कार को सुरक्षित किया गया। पेंट्री कार में रखे गए सिलेंडर हटाए गए। साथ ही इलेक्ट्रिक वायरिंग को भी काटकर अलग कर दिया गया। आशंका जताई कि पॉवर सप्लाई न कटी तो शार्ट सर्किट से आग लग सकती है। इसके साथ ही पेंट्री कार को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

दूसरी ओर पेंट्री कार होने से ज्यादातर यात्री इसी के सहारे चलते हैं। यात्रियों के पास पानी, नाश्ता और भोजन तक नहीं था। पेंट्रीकार की सुविधा दिल्ली तक के लिए बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। एनसीआर के सीपीआरओ नवीन बाबू का कहना है कि गैस लीकेज हुआ था। पेंट्री कार को पूरी तरह सुरक्षित कर दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें