फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 20 दिन में ही जवाब दे गई पीडब्ल्यूडी की सड़क

Thu, 25 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के गौहानी गांव में सड़क पर उखड़ने लगी गिट्टी और बजरी
विज्ञापन
घटिया और कम गुणवत्ता पूर्ण सामग्री और निर्माण के चलते 20 दिन में ही सड़क बनते ही उखड़ गई। खतरनाक तरीके से उधड़ी गिट्टियां राहगीरों के लिए जानलेवा बन गई हैं।
विज्ञापन

बहरिया ब्लॉक के महपूरा गौहानी भारतिया बस्ती में पीडब्ल्यूडी की ओर से करीबग 20 दिन पूर्व कराई गई सड़क मरम्मत की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद सड़क की गिट्टी व बजरी उखड़ने लगी, जिससे यह संपर्क मार्ग अत्यंत खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द से जल्द अच्छी सामग्री से रोड बनाई जाए जिससे आवागमन सुचारू हो।
वहीं पीडब्ल्यूडी के जेई राजकुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही ठेकेदार की ओर से कराए गए रिपेयर कार्य को तत्काल अस्वीकृत कर दिया गया है। संबंधित संपर्क मार्ग पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पुनः कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन




यह रोड लगभग 20 दिन पहले बनाई गई थी। गिट्टी और बजरी रोड पर बिखर गई है। इस पर चलना खतरनाक है। - धर्मेंद्र कुमार भारतीय


-20 दिन पहले विभाग की ओर से बनाई गई बनाई गई रोड की गिट्टिया उखड़ने लगीं। जिससे फिसलने का डर रहता है। सड़क की हालत पहले से भी खराब हो गई है। -चंद्रपाल भारतीया



यह संपर्क मार्ग बहुत पुराना है। इसको ठेकेदार की ओर से रोड पर रिपेयर कराया गया लेकिन गुणवत्ता सही नहीं होने से रोड और खराब हो गई । इसकी गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए। -दिनेश कुमार
जब रोड बन रही थी तो लोगों ने रोड के ठेकेदार से गुणवत्ता को लेकर सवाल किया था। केमिकल और डामर कम होने से रोड पर गिट्टी बिखर रही है। इस पर से गुजरना जानलेवा है। -रामसुंदर

करनाईपुर क्षेत्र के गौहानी गांव में सड़क पर उखड़ने लगी गिट्टी और बजरी

करनाईपुर क्षेत्र के गौहानी गांव में सड़क पर उखड़ने लगी गिट्टी और बजरी

करनाईपुर क्षेत्र के गौहानी गांव में सड़क पर उखड़ने लगी गिट्टी और बजरी

करनाईपुर क्षेत्र के गौहानी गांव में सड़क पर उखड़ने लगी गिट्टी और बजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें