फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा पार्किंग शुल्क का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा पार्किंग शुल्क का प्रस्ताव
विज्ञापन

दस दिसंबर से मेला क्षेत्र में आने वाले वाहनों से लिया जाएगा शुल्क
प्रयागराज। छावनी परिषद की ओर से संगम क्षेत्र में लिए जाने वाले प्रस्तावित शुल्क पर अंतिम मुहर बृहस्पतिवार 28 नवंबर को लगेगी क्योंकि, 28 नवंबर को छावनी परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में बोर्ड अध्यक्ष एवं सदस्यों के समक्ष संगम क्षेत्र में आने वाले वाहनों से शुल्क लेने का मामला रखा जाएगा। हालांकि, चर्चा इस बात की है कि बोर्ड की बैठक में संगम क्षेत्र में लिए जाने वाले वाहन शुल्क को मंजूरी मिल जाएगी।
दरअसल, पिछले दिनों ही छावनी परिषद की ओर से संगम क्षेत्र और हनुमान मंदिर जाने वाले वाहनों से शुल्क लेने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए छावनी परिषद की ओर से ई टेंडर भी निकाला गया। इसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर मुकर्रर की गई। सोमवार को टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद छावनी परिषद के सीईओ माने अमित कुमार बाबूराव ने बताया कि ई -टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब यह मामला 28 नवंबर को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बोर्ड से यह प्रस्ताव पास हो जाएगा। कहा कि इसके साथ ही अन्य जरूरी कार्रवाई करने के साथ दस दिसंबर तक वाहनों से शुल्क लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में प्लास्टिक इस्तेमाल पर लगेगा 2500 का जुर्माना
प्रयागराज। छावनी क्षेत्र प्रयागराज में एक दिसंबर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाएगा। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलें, बैग, स्ट्रा, कप आदि का उपयोग करता हुआ कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ छावनी परिषद कार्रवाई करेगा। जुर्माने के रूप में संबंधित व्यक्ति से 2500 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। छावनी परिषद के सीईओ माने अमित कुमार बाबूराव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें