फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध बंदी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध विचाराधीन बंदी सुनील कुमार भारतीय की रविवार दोपहर उपचार के दौरान स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। करछना थाना क्षेत्र के घटवा गांव निवासी सुनील (19) पुत्र विहारीलाल दो भाई और दो बहनों में बड़ा था। वह शादी विवाह में लाइटिंग का काम करता था।
विज्ञापन

कौंधियारा थाना क्षेत्र के मवैया गांव में ग्रामीणों ने उस पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मां उर्मिला ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी अचानक जेल में तबियत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए बंदी रक्षकों ने पहले जेल परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें