आंधी-तूफान से मदरा-टेला गंगा घाट पर बना पांटून पुल टेढ़ा हो गया है। वहीं, टेला घाट पर दो पीपे बह गए। काफी देर तक पांटून पुल पर यातायात बाधित हो गया है। सूचना पर जेवनिया चौकी इंचार्ज सुमित त्रिपाठी के साथ लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमरेश चन्द्र पहुंच पहुंचे और पुल के किनारे रस्सी लगाकर यातायात को रोक दिया। अवर अभियंता अमरेश चन्द्र ने बताया कि आंधी-तूफान के साथ आए चक्रवात से मदरा-टेला पांटून पुल टेढ़ा हो गया है। टेला गंगा घाट की तरफ एक पीपे का नट-बोल्ट भी टूट गया जिससे यातायात बाधित हो गया।