लालगोपालगंज। पलयें स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर पोल से जमीन पर गिर गया। जिससे अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि नुकसान काफी अधिक है। शाम से ही विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में फाॅल्ट ठीक करने तथा टूटे तारों को जोड़ने में जुटी हैं, ताकि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। क्षेत्र में बेमौसम आंधी व ओलावृष्टि ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बागवान चेतराम पटेल, अब्दुल रहमान ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आम भारी मात्रा में टूटकर गिर गया है। वहीं नियामत अहमद, अली हसन का कहना है कि इस समय फसल तैयार हो रही थी लेकिन कुदरत के कहर ने भारी आर्थिक चोट पहुंचाई है। बेमाैसम हुई बरसात बुधवार को दलहनी फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। कृषि विशेषज्ञों एवं किसानों का कहना है कि उरद व जीवका (सब्जी व चारे) की फसलों को बरसात के पानी से जबरदस्त लाभ मिलेगा। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण इन फसलों को सिंचाई की सख्त जरूरत थी। प्राकृतिक सिंचाई से पौधों में नई जान आई है।