फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की दुर्दशा, गंदगी पर फूटा गुस्सा

Sun, 11 Oct 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। त्योहार के पहले खस्ताहाल सड़कें और गंदगी के खिलाफ परिवर्तन संस्था के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामभवन चौराहा पर नगर आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई। यहां हुई सभा में संस्था के अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने कहा कि कर्ण घोड़ा जुलूस के साथ दशहरा और दुर्गापूजा शुरू हो जाएगी। मोहत्सिमगंज समेत जिन हिस्सों से जुलूस गुजरना है, वहां की सड़कें खस्ताहाल हैं। नवरात्र के दौरान लोग मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं लेकिन गलियों में गंदगी का अंबार है। नाले-नालियां सिल्ट से भरी हैं।
विज्ञापन


पुतला दहन के दौरान चेतावनी दी कि गई कि समस्या का समाधान जल्द न हुआ तो चौकियों के गुजरने वाले मार्गों, मंदिरों के सामने चक्काजाम किया जाएगा। इसमें राजेश केसरवानी, राम प्रसाद यादव, विवेक जायसवाल, राहुल गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, गोपू राज पांडेय, राजाराम केसरवानी, पिंटू यादव, देवमणि मिश्रा आदि शामिल थे।

उधर, सपा महानगर अल्पसंख्यक सभा की बैठक में दशहरा और मोहर्रम के मद्देनजर व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिजवी ने कहा कि दशहरा और मोहर्रम के जुलूस मार्गों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। आरोप लगाया कि अफसर सरकार की मंशा के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। बैठक में मार्गों की मरम्मत समेत सफाई व्यवस्था दुुरुस्त करने की मांग की गई। बैठक में मोहम्मद अहमद, आलम कुरैशी, काशिफ कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें