श्रृंग्वेरपुर धाम में चबूतरा के पास लगाया गया शाइन बोर्ड।
- फोटो : संवाद
निषाद राज किला के समीप स्थित एक पुश्तैनी जमीन पर बनाए गए चबूतरे को प्रशासन ने रविवार को हटवा दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को निषाद राज जयंती को ध्यान में रखते हुए निषाद समाज के लोगों ने पुरातत्व विभाग को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उनका कहना था कि हर वर्ष इसी स्थान पर निषाद राज जयंती का आयोजन किया जाता है। चबूतरे के बने रहने से कार्यक्रम आयोजन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका जताई गई थी।
वहीं, भूमि स्वामी ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चबूतरा उनकी पुश्तैनी जमीन पर बनाया गया था और इसे बिना सहमति के तोड़ा गया है। इस दौरान पीएसी, जल पुलिस और फायर ब्रिगेड तैनात रही।